नावां सिटी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा एडवोकेट बबीता यादव को अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस लीगल विंग का एग्जीक्यूटिव मेंबर (Executive Member) नियुक्त किया गया है।

उनकी इस नियुक्ति पर नावां सिटी एवं आसपास के क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।

नियुक्ति के उपरांत एडवोकेट बबीता यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जयहिंद तथा हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि “मैं संगठन द्वारा मुझे सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूँगी तथा भारतीय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकारों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगी।”

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
कुचामन सिटी: शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, श्रीयादे माता व भगवान गणेश की प्रतिमाएं होंगी स्थापित






