Homeक्राइम न्यूजनावां में ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे के तार की चोरी, बिजली...

नावां में ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे के तार की चोरी, बिजली गुल होने से लोग परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां के खारड़िया रोड पर अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से तेल और तांबे के तार चोरी कर लिए। चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
मौके पर मिली कुल्हाड़ी।

जानकारी के अनुसार – शनिवार देर रात चोरों ने 5 KVA सिंगल फेज ट्रांसफार्मर को कटर से काटकर उसके अंदर मौजूद कीमती तांबे के तार और पूरा ट्रांसफार्मर ऑयल निकाल लिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description

घटनास्थल पर एक कुल्हाड़ी मिली है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने कुल्हाड़ी से ट्रांसफार्मर के तार काटे और उसके अंदर से तेल और तांबा निकाल लिया। वारदात के बाद ट्रांसफार्मर के अन्य हिस्सों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 

विद्युत विभाग ने मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी है। विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे की चोरी के कारण विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -ishan

नावां सिटी की एडवोकेट बबीता यादव अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस लीगल विंग की एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments