Monday, August 3, 2026
Homeनावां शहरनावां में पटवार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं...

नावां में पटवार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर डीसीएस गिरदावरी कार्य नहीं करने की चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर सोमवार को पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी हुक्मी चंद रोहलानिया को प्रमुख शासन सचिव, राजस्व विभाग, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description

चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में डीसीएस गिरदावरी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान पटवार संघ लंबे समय से डीसीएस गिरदावरी ऐप में आवश्यक संशोधन, राजस्व विभाग द्वारा जारी दमनकारी परिपत्र को वापस लेने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर राजस्व मंडल एवं राजस्व विभाग को लगातार ज्ञापन देता आ रहा है। हाल ही में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में पटवारियों ने अभूतपूर्व कार्य किया, लेकिन 15 जुलाई 2026 के बाद मांगों के समाधान के लिए बैठक कराने का आश्वासन भी पूरा नहीं किया गया। इससे पूरे पटवारी संवर्ग में निराशा और असंतोष व्याप्त है।

संघ ने आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सरकार और राजस्व विभाग उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं होगा। तब तक डीसीएस गश्त गिरदावरी कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

प्रमुख मांगें –

ज्ञापन में डीसीएस गिरदावरी ऐप में आवश्यक तकनीकी सुधार, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान, गिरदावरी लॉक होते ही मानदेय जारी करने, सर्वेयर एवं पटवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, 5 फरवरी 2026 को जारी परिपत्र वापस लेने, पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित कर पे लेवल-10 (ग्रेड पे 3600) देने, कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, विभिन्न भत्तों में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्र भत्ता एवं ट्रैवलिंग अलाउंस लागू करने, लंबित पदोन्नतियां करने तथा स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने सहित छह प्रमुख मांगें रखी गईं।

ज्ञापन के दौरान पटवार संघ अध्यक्ष रमेश ढकरवाल (पटवारी मारोठ), रामप्रसाद तंवर (इंडाली), मुकेश कुमार चौधरी (सोलायां), रवीन्द्र सिंह (मुआणा), मुकेश कुमार बलाई (मुण्डगसोई), ओमप्रकाश (भगवानपुरा), राजेन्द्र हिण्डाला (ठिकरियां कलां), टीना वर्मा (लिचाणा) सहित अनेक पटवारी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, श्रीयादे माता व भगवान गणेश की प्रतिमाएं होंगी स्थापित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!