Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: टैगोर एजुकेशन ग्रुप के दो विद्यार्थियों का मालदीव और आबू...

कुचामन सिटी: टैगोर एजुकेशन ग्रुप के दो विद्यार्थियों का मालदीव और आबू धाबी के फाइव स्टार होटल में चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. टैगोर एजुकेशन ग्रुप, कुचामन सिटी के टैगोर कोचिंग सेंटर, जूसरी रोड कैम्पस में संचालित दि ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दो विद्यार्थियों का विदेश के पांच सितारा होटलों में नौकरी के लिए चयन हुआ है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

संस्थान के निदेशक सागर चौधरी ने बताया कि छात्र सुरेश कुमार बिजारणियां पुत्र चेना राम निवासी बावड़ी गांव का चयन मालदीव के पांच सितारा अदारन वादू यूनिक रिजॉर्ट में हुआ है। सुरेश ने एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद भारत में एक वर्ष कार्य किया और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिला है।

- विज्ञापन -image description

वहीं, छात्रा महिमा चौधरी पुत्री मूलाराम निवासी हीरानी गांव का चयन आबू धाबी के लक्जरी पांच सितारा होटल फाइव कीज में हुआ है। महिमा ने दो वर्षीय होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा करने के बाद शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) के फाइव स्टार होटल में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के बाद अब उनका आबू धाबी में नौकरी के लिए चयन हुआ है।

इस अवसर पर निदेशक सागर चौधरी ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट का क्षेत्र युवाओं को बेहतर रोजगार के साथ-साथ विदेश में कार्य करने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करता है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 450 से अधिक विद्यार्थियों को 15 से अधिक देशों में रोजगार दिला चुकी है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

दोनों चयनित विद्यार्थियों का संस्थान में माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रमोद खंडेलवाल, सोहन लाल, पुष्पेन्द्र सिंह, रामनारायण डागर, कृष्ण कुमार, सुखराम, नरेंद्र सिंह, मुकेश कुमावत, राकेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: गुरु वंदन सप्ताह के षष्ठम दिवस भोलेनाथ का अभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments