Homeकुचामनसिटीकुचामन में 19 सितंबर से होगा क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता को 5...

कुचामन में 19 सितंबर से होगा क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता को 5 लाख का नकद पुरस्कार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका कुचामन सिटी अब खेलों में भी आगे बढ़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

Prime Sports Network द्वारा कुचामन में अब तक की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक का आयोजन किया जा रहा है, जो क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।

- विज्ञापन -image description

64 टीमें, 22 दिन और 63 मुकाबले

Prime Sports Network द्वारा कुचामन सिटी स्थित राजकीय स्टेडियम में भव्य नाइट टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 19 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। कुल 22 दिनों तक चलने वाली इस लीग में देश-प्रदेश की 64 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 63 मुकाबले खेले जाएंगे।

रात्रिकालीन मुकाबलों के कारण यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के साथ-साथ शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। मैदान पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं दर्शकों को लगातार 22 दिनों तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

- Advertisement -ishan

विजेता को 5 लाख, उपविजेता को 2 लाख

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5 लाख रुपए नकद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा जाएगा। इसके साथ उन्हें 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे जाएंगे।

दर्शकों के लिए भी रहेगी विशेष व्यवस्था

आयोजकों की ओर से विशिष्ट अतिथियों, प्रायोजकों और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन स्थल पर कैंटीन एवं खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता को व्यवस्थित, सुरक्षित और दर्शकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

सोशल मीडिया पर लाइव दिखेंगे मुकाबले

प्रतियोगिता की एक खास बात यह भी रहेगी कि Prime Sports Network अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल चैनलों के माध्यम से मुकाबलों का लाइव प्रसारण एवं लाइव स्कोरबोर्ड उपलब्ध कराएगा। इससे कुचामन और आसपास के खिलाड़ियों को स्थानीय मैदान से निकलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कुचामन बन रहा स्पोर्ट्स हब

निजी स्तर पर बढ़ रहे खेलों के अवसर

कुचामन में इस तरह की प्रतियोगिताओं और खेल प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ना इस बात का संकेत है कि शहर में खेलों को लेकर माहौल तेजी से तैयार हो रहा है। यह शहर अब धीरे-धीरे स्पोर्ट्स हब के रूप में भी विकसित होता नजर आ रहा है।

शहर में युवाओं की खेलों के प्रति बढ़ती रुचि के साथ निजी स्तर पर अलग-अलग खेलों के प्रशिक्षण केंद्र और खेल गतिविधियां विकसित हो रही हैं। क्रिकेट, जूडो-कराटे, शूटिंग, बॉडीबिल्डिंग सहित विभिन्न खेलों में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

खास बात यह है कि कुचामन में खेलों को बढ़ावा देने की गतिविधियां फिलहाल निजी स्तर पर अधिक तेजी से आगे बढ़ रही हैं। शहर में निजी संस्थाओं और खेल से जुड़े लोगों द्वारा प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने के साथ प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है। लेकिन दूसरी ओर प्रशासन और सरकार की ओर से खेलों के क्षेत्र में उस स्तर पर प्रोत्साहन नजर नहीं आता, जिसकी कुचामन जैसे शहर को आवश्यकता है।

कुचामन में बेहतर और आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाने की जरूरत है। राजकीय स्टेडियम को और विकसित करने, विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बड़े स्तर की सरकारी एवं प्रशासनिक प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की दिशा में भी काम होना चाहिए।

यदि खेल प्रतिभाओं को नियमित प्रशिक्षण, बेहतर मैदान, उपकरण और प्रतियोगिताओं के अवसर मिलें तो क्षेत्र के कई युवा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

गांवों में भी छिपी हैं खेल प्रतिभाएं

क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुचामन के आसपास के गांवों में भी लंबे समय से खेल गतिविधियां चल रही हैं। पास के आसपूरा गांव को जिम्नास्टिक के लिए विशेष पहचान मिली हुई है। यहां लंबे समय से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण और अभ्यास चल रहा है तथा गांव से कई बच्चे जिम्नास्टिक के क्षेत्र में आगे निकल चुके हैं।

यह बताता है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें पहचानने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और बड़े मंच तक पहुंचाने की है।

कुचामन सिटी: लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में 60 हृदय रोगियों की जाँच

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments