Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में 60 हृदय रोगियों...

कुचामन सिटी: लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में 60 हृदय रोगियों की जाँच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटिज के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में निःशुल्क मासिक हृदय रोग जाँच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने 60 हृदय रोगियों की जाँच कर उन्हें उपचार एवं परामर्श दिया।

- विज्ञापन -image description

लायन क्लब सचिव संजय रांवका ने बताया कि शिविर में कुचामन क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हृदय रोगी जाँच एवं परामर्श के लिए पहुँचे। शिविर में 6 सीबीसी, 4 ईसीआर, 17 शुगर, 14 यूरिया, 17 एसजीपीटी, 2 एसजीओटी, 4 विटामिन-डी, 5 सीआरपी, 2 टीएफटी, 14 लिपिड प्रोफाइल, 4 एक्स-रे और 28 ईसीजी की निःशुल्क जाँच की गई।

ट्रस्ट सचिव लायन अशोक काला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ हृदय रोग संबंधी जाँच एवं परामर्श उपलब्ध कराना था। ट्रस्ट अध्यक्ष लायन नरेंद्र शर्मा ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

- Advertisement -ishan

शिविर में लायन मनोज काबरा, लायन सुभाष रांवका, मनोहर पारीक, विपिन पहाड़िया, लायन स्टार अशोक मंत्री एवं लियो गौरांग शर्मा ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

कुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का सम्मान, उपभोक्ता हितों के प्रति जागरूकता के लिए किया सम्मानित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments