कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से रविवार को 45वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर में आयोजित शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाश चंद जैन पाण्ड्या, नरेन्द्र, सुशीला एवं शालिनी गंगवाल मीठड़ी, शिविर संयोजक वीर गोरधन मालवीय, वीर सुभाष गंगवाल, वीर भानु प्रकाश औदिच्य, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।
वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर सहित नवलगढ़, किशनगढ़, डीडवाना, मकराना, नावां, मीठड़ी, पलाड़ा, मारोठ, करकेड़ी, राणासर, श्रवणपुरा, आसनपुरा एवं हिराणी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 77 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में 35 एक्स-रे एवं 24 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रिषिका गोड़ ने शिविर में उपस्थित जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क फिजियोथैरेपी की सुविधा प्रदान की।
संस्था के सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर का पार्षद गोरीशंकर सर्राफ, समाजसेवी राजकुमार फौजी एवं अशोक पहाड़िया ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महानगरों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को साधुवाद दिया।
वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि महेश लढ़ा, शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत का शिविर के आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर अजित पहाड़िया ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
डीडवाना-कुचामन जिले की विश्व हिंदू परिषद की बैठक सम्पन्न, आगामी छह माह की कार्ययोजना पर मंथन






