Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में होगा 15वां सामूहिक विवाह...

कुचामन सिटी: कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में होगा 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को होगा आयोजन, वर-वधु के आवेदन लेने की जिम्मेदारी तय

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुमावत विकास समिति, स्टेशन रोड कुचामन सिटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description

बैठक में समिति के तत्वावधान में 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

- विज्ञापन -image description

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन देवउठनी एकादशी, 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

सम्मेलन में विवाह करने वाले वर-वधुओं के आवेदन लेने की जिम्मेदारी मनोज कुसमीवाल, भोमराज के स्कूल के सामने को दी गई है। आवेदन के लिए वर-वधु का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, राशन कार्ड, चार-चार फोटो एवं बैंक डायरी आवश्यक दस्तावेज होंगे।

- Advertisement -ishan

बैठक में किशनलाल छपरावल, राजेंद्र मारवाल, मनीराम, शंकर जेठीवाल, नारायण, भंवरलाल राजोरिया, राजू धोड़ेला, भंवरलाल बालोदिया, पेमाराम, मनोज कुसमीवाल, मोहनलाल घोड़ेला, लादूराम, किशनलाल, राजेंद्र धुमानिया, गोपाल कुसमीवाल, मुकेश एवं सेवाराम सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: 45वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 77 मरीज लाभान्वित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments