कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के ग्यारहवें दिवस शनिवार को महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए गए।


प्रातः शाकंभरी माताजी मंदिर से पशु चिकित्सालय तक 61 परिंडों में पक्षियों के लिए चुग्गा डाला गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए शाकंभरी माताजी मंदिर से शाकंभरी गेट तक लगाए गए 43 पानी के बर्तनों में पशु-पक्षियों के लिए स्वच्छ पानी भरवाया गया। साथ ही मार्ग में लगे पौधों को पानी देकर उनकी देखभाल भी की गई।

इसके बाद वीरा सचिव शारदा एवं वीर सोहनलाल वर्मा परिवार द्वारा पदमपुरा रोड स्थित संपर्क संस्थान में मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों के लिए संस्थान की व्यवस्थापक सुशीला चौहान को आटा, चावल, दाल, तेल, घी, चाय, चीनी, नमक तथा मसालों सहित राशन सामग्री भेंट की गई।
सेवा कार्यों में वीर रामावतार गोयल, रतनलाल मेघवाल, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, महेश हुरकट, धीरज रामचंद्रका एवं बाबूलाल जांगिड़ सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांडया ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में चार सचिव नियुक्त






