Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में चार सचिव नियुक्त

डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में चार सचिव नियुक्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी की अनुशंसा पर नवनिर्मित डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में चार नेताओं को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

- विज्ञापन -image description

नवनियुक्त सचिवों में देवीलाल मूवाल (भांवता सरपंच प्रतिनिधि), खेताराम गुर्जर (पूर्व पंचायत समिति सदस्य, जिजोट), संतोष मोहनपुरिया (निवर्तमान पार्षद, नगर परिषद कुचामन) तथा युवा कांग्रेसी चैन सुख सोलंकी मेघवाल (कुचामन) शामिल हैं।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन जिले में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 14 थानाधिकारियों के तबादले

नवनियुक्त सचिवों ने पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेवादल, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस महिला संगठनों ने नियुक्तियों पर खुशी जताते हुए सभी नवनियुक्त सचिवों को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -ishan

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments