कुचामन सिटी. भारतीय संगीत सदन के मीडिया प्रभारी विमल पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के संगीतकारों की ओर से भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘रफी नाइट-एक शाम रफी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई को भारतीय संगीत सदन, कुचामन सिटी में किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के संगीतकार मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

भारतीय संगीत सदन के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि मोहम्मद रफी भारतीय संगीत जगत के एक महान और अमर गायक थे। उनकी मधुर आवाज और कालजयी गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं।
उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के संगीतकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन पड़ा भारी, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार






