Wednesday, July 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यार्थियों को भेंट की खाद्य सामग्री

कुचामन सिटी: मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यार्थियों को भेंट की खाद्य सामग्री

महावीर इंटरनेशनल के सेवा पखवाड़े का सप्तम दिवस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के सप्तम दिवस सम्पर्क संस्थान मूक-बधिर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खाद्य सामग्री भेंट की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा द्वारा “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापिका वीरा सरला खटोड़ एवं उनके परिवार के सहयोग से विद्यालय को गेहूं, चावल, चाय, चीनी, देशी घी, खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। साथ ही दोपहर के अल्पाहार में सभी विद्यार्थियों को पानी-पुचका भी खिलाई गई।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांग वर्ग तक सहयोग पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीरा धरा अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा तथा वीर बलराम प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कुचामन सिटी: मंडावरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 22 विभागों ने दीं जनसेवाएं, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!