Monday, July 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नि:शुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर में 165 लोग लाभान्वित

कुचामन सिटी: नि:शुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर में 165 लोग लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा “दोस्ती से सेवा, सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो” के उद्देश्य से रविवार को विशाल नि:शुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह शिविर स्व. मुलीदेवी एवं स्व. टीकमचंद पहाड़िया परिवार के सहयोग से तथा लालचंद, कमलकुमार, सुभाषचंद, सुनील एवं पीयूष पहाड़िया परिवार के सौजन्य से जैन स्कूल पलटन गेट में प्रातः 8 बजे आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद पारख, लालचंद, कमलकुमार, सुभाष, मैना देवी, ममता, रेखा, नीरज, सिद्धार्थ पहाड़िया तथा ओमप्रकाश-किरण झाझरिया ने किया। वहीं वीरा सरोज पाटनी, सीता गंगवाल एवं मनीषा पहाड़िया ने महावीर प्रार्थना का वाचन कर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर संयोजक वीर अनिल शर्मा, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया एवं वीर जीवनसिंह राठौड़ ने बताया कि कुचामन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 165 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: कोर्ट ने रिहायशी कॉलोनी में कचरा डंपिंग करवाई बंद, कहा- भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं हो

वीर अजीत पहाड़िया के अनुसार – शिविर में वीर अशोक अजमेरा, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर गोर्धन मालवीय, वीर सुरेंद्र सिंह, वीर नरेश जैन, वीर निर्मल, वीर संदीप पांड्या, वीर अशोक, वीर सुभाष गंगवाल, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सुनील, वीर विकास पाटनी, वीर आनंद सेठी, वीर पारस, वीर आकाश पहाड़िया, अनीश अजमेरा, संजय अग्रवाल एवं वीर बलराय प्रधान ने सराहनीय सहयोग करते हुए निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं।

वीर रामावतार गोयल ने बताया कि आयुर्वेदिक लेप पद्धति के माध्यम से प्राकृतिक एवं स्थायी उपचार संभव है। लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद जैन के अनुसार शिविर में घुटनों के दर्द, कमर दर्द, कंधे के दर्द तथा माइग्रेन से पीड़ित लोगों ने उपचार का लाभ लिया।

कुचामन में जांगिड़ समाज की बैठक में शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक विकास पर हुआ मंथन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!