कुचामन सिटी. “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य के साथ कार्यरत महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना सेवा पखवाड़े के तीसरे दिन शुक्रवार को दो शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।


पहला कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में आयोजित हुआ। यहां दिव्यांग विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री प्रदान की गई, ताकि उनकी शिक्षा में सहयोग मिल सके।

कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी, पार्षद अयूब शेख तथा महावीर इंटरनेशनल के मिशन प्रोजेक्ट अजमेर जोन के कन्वीनर सुभाष पहाड़िया के सान्निध्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रामावतार गोयल, सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा एवं नन्दकिशोर बिड़सर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है तथा समाज के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा के आवश्यक संसाधन पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के दयाराम, सुरज्ञान, रामस्वरूप जाट, रेखाराम, रामस्वरूप एवं सुमन का सराहनीय सहयोग रहा।

इसी क्रम में संस्था द्वारा सेवा भारती समिति संचालित संत रैदास बाल संस्कार केन्द्र, अंबेडकर कॉलोनी, कुचामन में भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर अध्यापक सुखदेव एवं मोहनी देवी की उपस्थिति में रामावतार गोयल, सुभाष पहाड़िया, सम्पत बगड़िया, सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा तथा श्रीकांत मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जनसेवा एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नेपाल में दिखेगा कुचामन की बेटियों का हुनर, SGEFI इंटरनेशनल सीरीज चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन






