Wednesday, July 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गरीमा प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित, मासिक...

कुचामन सिटी: गरीमा प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल की ओर से 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को गरीमा प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाकम्भरी माता रोड में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्था के “सबकी सेवा, सबको प्यार” एवं “जियो और जीने दो” के उद्देश्य के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 सेनेटरी नेपकिन बालिकाओं को वितरित किए गए। इस दौरान वीरा सरोज पाटनी ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” का संदेश देते हुए बालिकाओं को अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया।

कुचामन सिटी में पहली बार ITEP कोर्स की मिली मान्यता

- Advertisement -ishan

संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बालिकाओं को नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। वहीं, वीर अजित पहाड़िया ने महावीर इंटरनेशनल की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रतनी देवी शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर वीरा सरोज पाटनी, वीरा सीता, वीर अशोक गंगवाल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सोहनलाल वर्मा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं शारदा चौधरी, सुशीला गुगड़वाल, शायरी चौधरी, ललिता चौधरी एवं प्रेम जांदू उपस्थित रहीं। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डीडवाना-कुचामन जिले में एनर्जी ड्रिंक के भ्रामक प्रचार पर बड़ा एक्शन, 15,780 बोतल/कैन सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!