Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पहली बार ITEP कोर्स की मिली मान्यता

कुचामन सिटी में पहली बार ITEP कोर्स की मिली मान्यता

बी. आर. खोखर मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बना कुचामन का पहला संस्थान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी एवं डीडवाना-कुचामन जिले के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि बी. आर. खोखर मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कुचामन सिटी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) संचालित करने की मान्यता प्राप्त हुई है।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही यह कुचामन सिटी का पहला महाविद्यालय बन गया है जिसे ITEP कार्यक्रम की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

- विज्ञापन -image description

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य भावी शिक्षकों को प्रारम्भ से ही गुणवत्तापूर्ण, समग्र एवं व्यावहारिक शिक्षक शिक्षा प्रदान करना है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी 12वीं के बाद सीधे 4 वर्षीय एकीकृत बी.ए.-बी.एड. अथवा बी.एससी.-बी.एड. कार्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक एवं बी.एड. की संयुक्त डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार – इस मान्यता से कुचामन एवं आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संस्थान में आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ, डिजिटल कक्षाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, विद्यालय इंटर्नशिप, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभवी संकाय उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगी।

- Advertisement -ishan

संस्थान का मानना है कि ITEP कार्यक्रम युवाओं को शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर निर्माण का अवसर प्रदान करेगा तथा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

महाविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समय रहते आवेदन करने का आह्वान किया है।

उपलब्ध पाठ्यक्रम :-

  • 4 वर्षीय ITEP (B.A.-B.Ed.)
  • 4 वर्षीय ITEP (B.Sc.-B.Ed.)

प्रवेश पात्रता :- NTA द्वारा आयोजित NCET-2026 परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी

www.brkeducation.com
📞 9549656712

कुचामन सिटी: पेंशनर्स के लिए 10 जुलाई को निशुल्क नेत्र जांच शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments