कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी एवं स्वर्गीय कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से मासिक 44वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर रविवार, 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।


शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन मरीजों की जांच कर उचित परामर्श देंगे।

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर के संयोजक वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर महावीर पाण्ड्या, वीर बंसीलाल कोसोटिया, वीर पवन बंसल, वीर सुनील पाटनी एवं वीर प्रवीण खरीट (अधिवक्ता) होंगे।
संस्था के वीर नरेश कुमार जैन ने बताया कि चिकित्सक की सलाह अनुसार आवश्यक रक्त जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे। वीर संदीप पाण्ड्या एवं वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा के अनुसार शिविर के लिए पंजीकरण 12 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से शिविर स्थल पर किया जाएगा।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट






