Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के दसवें दिवस महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा के सदस्यों को मंगली देवी स्कूल, न्यू कॉलोनी में पेंशनर्स को जीवन रक्षक किट वितरित की गई।

- विज्ञापन -image description

हार्ट अटैक की स्थिति में जीवन रक्षक किट देती है प्राथमिक उपचार 

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि इस किट का उद्देश्य हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले गोल्डन आवर के दौरान प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। किट में शामिल दवाएं सीने के दर्द को कम करने, रक्त के थक्के बनने से रोकने तथा संकुचित रक्त वाहिकाओं को खोलने में सहायक होती हैं, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचने तक का महत्वपूर्ण समय मिल सके और जीवन बचाने की संभावना बढ़े।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा कुचामन के अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़, संगठन मंत्री सुरेश कुमार गौड़, सचिव नंदकिशोर बिडसर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभी को जीवन रक्षक किट वितरित कर उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -ishan

साथ ही, पेंशनर्स समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सहयोग के लिए महावीर इंटरनेशनल के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा विजयकोर बिडसर, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर कमल गोड, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्था की प्रेरणा से सुरेश कुमार-अमित कुमार गंगवाल परिवार (लादड़िया वाले, भीवंडी) द्वारा अपना घर में निवासरत 64 प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन भी कराया गया।

कुचामन सिटी: वात्सल्य प्रोजेक्ट के तहत 151 नवजात शिशुओं को हाईजीनिक बेबी किट वितरित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments