नावां उप जिला चिकित्सालय में आवश्यक सिरिंज की कमी के चलते मरीजों को समय पर इंजेक्शन लगने में परेशानी हो रही थी।


जैसे ही इस समस्या की जानकारी साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी को मिली, संस्था ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए चिकित्सालय को 3000 सिरिंज उपलब्ध करवाईं।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सिरिंज की कमी के चलते अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। इसे ध्यान में रखते हुए संस्था ने तत्काल 3000 सिरिंज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया ताकि मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए और अस्पताल की सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।
इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष दिनेश जांदू, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, गोपाल रूंथला, पुरण सियाग, व्यवस्थापक अरुण जोशी, डॉक्टर राजवीर चौधरी तथा मेडिकल स्टॉक प्रभारी राजेन्द्र कुमार की उपस्थिति में चिकित्सालय को सिरिंज सुपुर्द की गईं।







