कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी, कुचामन शहर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग, बलिदान तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए दिए गए योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का उद्घोष “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे।” आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्र की अखंडता के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम चंदेलिया, श्याम चंदेलिया, गणेश सोनी, नरेश कुमावत, मुकेश आयथान, महेश खोकरिया आनंद शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने पर्यावरण एवं सेवा गतिविधि के कार्य किए सम्पन्न






