Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी में सड़कों पर डेढ़ फीट तक भरा गंदा...

कुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी में सड़कों पर डेढ़ फीट तक भरा गंदा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पंचायत समिति के पीछे स्थित हनुमान कॉलोनी में नाला जाम होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों के अनुसार – नाले की निकासी बाधित होने के कारण गंदा पानी उल्टा वापस कॉलोनी की ओर आ रहा है और कई घरों के बाहर तथा अंदर तक पहुंच रहा है।

- विज्ञापन -image description

बारिश के बाद कॉलोनी की सड़कों पर करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है।

जलभराव इतना अधिक है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई घरों के बाहर गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -ishan

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाला लंबे समय से जाम पड़ा हुआ है, जिसके कारण बारिश का पानी और गंदा पानी एक साथ सड़कों पर भर जाता है। गंदे पानी से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं प्रशासन से जल्द नाले की सफाई करवाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।

कुचामन सिटी. मुआवजे के नाम पर करोड़ों की भूमि हड़पने का प्रयास, पूरे परिवार के हस्ताक्षर करवाए, थाने में शिकायत दर्ज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!