Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित

कुचामन सिटी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजमल भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में योग अध्यापिका राजेन्द्री तालान एवं प्रहलाद शर्मा के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर “करो योग, रहो निरोग”, “घर-घर योग, भागे रोग” तथा “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग जरूरी” जैसे संदेशों के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत तिवाड़ी, कुचामन विकास समिति के सचिव बनवारीलाल मोर, भाजपा नेता देवीलाल दादरवाल, प्रोफेसर रामेश्वर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

महावीर इंटरनेशनल संस्था की ओर से अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुनील माथुर, वीर सम्पत बगड़िया एवं वीर बलराम प्रधान ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कुचामन सिटी. मुआवजे के नाम पर करोड़ों की भूमि हड़पने का प्रयास, पूरे परिवार के हस्ताक्षर करवाए, थाने में शिकायत दर्ज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!