Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: समाज के लोगों के साथ पीड़ित ने थाने पहुंचकर करवाया...

कुचामन सिटी: समाज के लोगों के साथ पीड़ित ने थाने पहुंचकर करवाया मुकदमा दर्ज, जमीन विवाद को लेकर मंत्री विजय सिंह से भी मिले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. करोड़ों रुपए की भूमि हड़पने के प्रयास के मामले में पीड़ित परिवार ने कुचामन सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्य एवं समाज के लोग कुचामन सिटी थाने पहुंचे। जहां उदाराम पुत्र नानूराम कुमावत निवासी दीपपुरा की ओर से रिपोर्ट पेश की गई।

- विज्ञापन -image description

साथ ही पीड़ित पक्ष ने राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी को भी पूरे मामले से अवगत करवाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने की मांग की है।

रिपोर्ट के अनुसार – वर्ष 2022 में दीपपुरा स्थित खातेदारी भूमि का एक हिस्सा नई रिंग रोड निर्माण में चला गया था। आरोप है कि इसी भूमि के मुआवजे का आश्वासन देकर आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया और उनका विश्वास हासिल किया। इस दौरान मुआवजा प्रक्रिया का हवाला देकर कई बार दस्तावेजों एवं स्टाम्पों पर हस्ताक्षर करवाए गए तथा परिवार के सदस्यों के फोटो भी लिए गए।

- Advertisement -ishan

खबर – कुचामन सिटी. मुआवजे के नाम पर करोड़ों की भूमि हड़पने का प्रयास, पूरे परिवार के हस्ताक्षर करवाए, थाने में शिकायत दर्ज

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नन्दकिशोर कुमावत, अशोकपुरी, बीरमाराम, कल्पना देवी, कालूराम और राजेन्द्र चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक शिव भगवान को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

कुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी में सड़कों पर डेढ़ फीट तक भरा गंदा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!