Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: होटल कर्मियों से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए,...

कुचामन सिटी: होटल कर्मियों से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए, तीन आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे स्थित मंडावरा तिराहा पर एक होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शराब के लिए रुपए मांगने के मामले में कुचामन सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैम्पर वाहन भी जब्त कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस के अनुसार – प्रार्थी बजरंगलाल कुमावत निवासी पलाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंडावरा तिराहा स्थित भाई-भाई होटल पर कार्य करता है। 14 जून की रात होटल बंद होने के बाद सभी कर्मचारी सो रहे थे। इसी दौरान एक कैम्पर वाहन में सवार तीन लोग होटल पहुंचे और खाना बनाने की मांग की। होटल बंद होने की बात कहने पर आरोपियों ने शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उन्होंने होटल कर्मचारी बजरंगलाल और उसके साथी नवीन कुमार के साथ सरियों से मारपीट की।

- विज्ञापन -image description

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस थाना कुचामन सिटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र पांच घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवाराम धेडू (47) निवासी मुनपुरा, कृष्ण कुमार (35) निवासी मुनपुरा तथा हनुमानराम चौपड़ा (45) निवासी भैंरूपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैम्पर वाहन आरजे 23 जीसी 2082 को भी जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा एवं वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद और उनकी टीम ने की।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

नावां: पंचतत्व में विलीन हुए पांचोता के अग्निवीर खेमाराम कुमावत, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments