Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: निःशुल्क 43वां मासिक हड्डी रोग शिविर 7 जून को होगा...

कुचामन सिटी: निःशुल्क 43वां मासिक हड्डी रोग शिविर 7 जून को होगा आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी एवं स्वर्गीय कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 43वां मासिक निःशुल्क हड्डी रोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर रविवार 7 जून को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे।

शिविर संयोजक वीर आशोक गंगवाल, वीर कमल गोड, वीर प्रवीण खरीट (एडवोकेट), वीर निर्मल पाण्ड्या एवं वीर सुरेश कुमार गोड व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

- Advertisement -ishan

संस्था के वीर नरेश कुमार जैन के अनुसार चिकित्सक की सलाह पर रोगियों की खून संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

वीर संदीप पाण्ड्या एवं वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि शिविर के लिए पंजीकरण 7 जून को प्रातः 9 बजे से शिविर स्थल पर किया जाएगा।

नावां: गोविंदी टोल हाईवे के पास खींवसर विधायक की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

कुचामन सिटी: मंडावरा पुलिया के पास भीषण हादसा, थार के उड़े परखच्चे; युवक की मौके पर मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments