कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा वाल्मीकि समाज मुक्ति धाम डीडवाना रोड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल सहित भाजपा कुचामन शहर मंडल के महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, अनिल काला, रवि भार्गव, श्याम चंदेलिया, अविनाश राजोरिया, महेश खोकरिया, मतादीन गौतम, विनोद लखन, अमरचंद सारवान एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महामंत्री जसराज खुड़ीवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया।

कुचामन सिटी: निःशुल्क 43वां मासिक हड्डी रोग शिविर 7 जून को होगा आयोजित






