Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति के सदस्यों की संख्या पहुंची 501,...

कुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति के सदस्यों की संख्या पहुंची 501, उपलक्ष्य में किए विविध सेवा कार्य

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट ने सेवाभावी सदस्यों की संख्या 501 तक पहुंचाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

- विज्ञापन -image description

समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को शुरू हुई समिति आज सेवा कार्यों में वटवृक्ष का रूप ले चुकी है और बेजुबान पशु-पक्षियों व जरूरतमंद लोगों की निरंतर सेवा कर रही है।

- विज्ञापन -image description

501 सदस्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समिति द्वारा कुचामन गौशाला बीड़ में गायों को एक ट्रॉली हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। दल्ला बालाजी मंदिर के सामने गौमाता के लिए हरा चारा डलवाया गया। अपना घर आश्रम में एक समय का भोजन करवाया गया तथा अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था, स्ट्रीट डॉग्स को टोस्ट व रोटियां तथा बु‍‍ङसू रोड स्थित पौधों को पानी उपलब्ध कराया गया।

- Advertisement -ishan

सेवा कार्यों में जीव मित्र नरेश जैन, प्रदीप काला, अशोक दीपचंद काला, सुभाष गंगवाल, मुरली गोयल, राजेश अग्रवाल, निर्मल पांड्या, संदीप पांड्या, राजकुमार झांझरी खारड़िया, सीए आशीष झांझरी, ऋषभ भौंच जैन (जयपुर), सीए सलोनी भौंच जैन, निर्मल मंडावाला, रम्यक पांड्या, बिमला देवी झांझरी लिचाना, आदिश झांझरी, लब्धि गंगवाल, विशेष, चहक, जेनी पांड्या, आनवी, गर्व काला, इशिता गंगवाल एवं गजेन्द्र शर्मा पलाड़ा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

गौशाला संचालक मोहन प्रकाश मालपानी ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। अंत में सचिव प्रदीप काला ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार की जीत, हेमराज चावला हारे चुनाव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!