Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार की...

कुचामन सिटी: अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार की जीत, हेमराज चावला हारे चुनाव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अंबेडकर विकास समिति के कार्यकारिणी चुनाव रविवार को तिलक पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया। कुल 342 मतदाताओं में से 324 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

- विज्ञापन -image description

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में प्रमोद कुमार ने 170 मत प्राप्त कर हेमराज चावला को 21 मतों से पराजित किया। हेमराज चावला को 149 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष सारवान ने 183 मत प्राप्त कर रामनिवास जाटोलिया (137 मत) को 46 मतों से हराया।

सचिव पद पर शंकरलाल चौहान ने 172 मत हासिल कर भारत कुमार रैगर (147 मत) को 25 मतों से पराजित किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रतनलाल तालापा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

- Advertisement -ishan

चुनाव प्रभारी जगदीश प्रसाद राय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

कुचामन सिटी. क्षत्रिय युवक संघ की नागौर संभागीय कार्य योजना बैठक संपन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments