Thursday, June 25, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1200...

डीडवाना-कुचामन: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर दबोचा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को करीब 1200 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में पीलवा थानाधिकारी महीराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

दरअसल, 25 अप्रैल 2026 को पीलवा थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को हेमराज उर्फ हेमू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।

- Advertisement -ishan

उत्तरप्रदेश में छिपा था आरोपी

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, फील्ड इंटेलीजेंस और बेहतर टीमवर्क के आधार पर लगातार उसका पीछा किया और आखिरकार उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले से उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमराज उर्फ हेमू (22) पुत्र नारूराम निवासी मिठड़िया थाना डेगाना जिला नागौर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

कुचामन में श्रद्धा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी, महिलाओं ने रखा अन्न और जल का त्याग कर उपवास

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!