Monday, June 29, 2026
Homeकुचामनसिटीगर्मी से बेहाल डीडवाना-कुचामन, तापमान 40 डिग्री पर; मानसून को लेकर मौसम...

गर्मी से बेहाल डीडवाना-कुचामन, तापमान 40 डिग्री पर; मानसून को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में तेज गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस समय तेज गर्म हवाएं लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रही हैं। रात के समय भी गर्मी का अहसास हो रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन का मौसम

जिले में प्री-मानसून बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि बारिश का नामोनिशान नहीं है। दिनभर तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है।

दिन में चल रही हैं तेज गर्म हवाएं, स्वास्थ्य पर खतरा

जिले में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। मानसून आने का समय हो गया है और मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसके चलते मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -ishan

किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे

जिले के किसानों की उम्मीद तब जगी, जब कुछ दिन पहले झमाझम बारिश हुई। किसान खरीफ फसल की तैयारी में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। खेतों में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए भी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अंकुरित फसलों के बेहतर विकास के लिए किसान अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

नावां सिटी: राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़; मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

जयपुर मौसम विभाग की सूचना

दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 2 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 3 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने तथा कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मानसून की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। आगामी 3 से 4 दिनों में गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक वर्षा प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में 94 मिमी दर्ज की गई।

कुचामन सिटी: निराश्रित गोवंश से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार से समाधान की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!