Tuesday, June 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजकीय जिला चिकित्सालय में वाटर कूलर का लोकार्पण

कुचामन सिटी: राजकीय जिला चिकित्सालय में वाटर कूलर का लोकार्पण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार  के तत्वावधान में राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने नवीन वाटर कूलर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह वाटर कूलर स्वर्गीय शंकरलाल शेखराजका की सुपुत्री तारा देवी, धर्मपत्नी राजेंद्र चिरानिया एवं उनके सुपुत्र अंकित चिरानिया (मुंबई) के सहयोग से स्थापित कराया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर दानदाता परिवार के प्रतिनिधि नथमल, ओमप्रकाश, मनोहरलाल, नारायण शेखराजका, राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ढाका, डॉ. प्रहलाद बाजिया, डॉ. शकील राव तथा जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश जैन उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: होटल कर्मियों से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए, तीन आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

- Advertisement -ishan

प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को मिलेगा लाभ 

समिति परिवार द्वारा दानदाता परिवार का तिलक, माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के सामने स्थापित यह वाटर कूलर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके माध्यम से वर्षभर चौबीसों घंटे स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध रहेगा, जिससे प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों और परिजनों को लाभ मिलेगा।

इस सेवा कार्य में लायंस क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लॉयन नरेंद्र शर्मा, लायंस क्लब फोर्ट के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रामअवतार गोयल, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद शकील कुरैशी, कुचामन केमिस्ट सोसायटी के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जीव दया सेवा समिति के अशोक दीपचंद काला, सुरेश गौड़, डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. प्रकाश टेलर, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ. कैलाश शर्मा, राधेश्याम कासोटिया, पुरुषोत्तम शेखराजका, सुनील शेखराजका, मनोहर पारीक, चेतन खालड़का, राजकुमार झांझरी खारड़िया, ललित सेन, राजेंद्र वैष्णव पलाड़ा, विजय लाटा, राजेंद्र सारण, एल.टी. वीरेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा पलाड़ा, रामावतार सोनी, पंकज काला, प्रदीप बज, श्रवण स्वामी देवरी तथा अंबिका शरण मीठड़ी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

राजकीय जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. चेनाराम चौधरी, डॉ. जगदीश महला, डॉ. प्रेमप्रकाश गीला, डॉ. नरेंद्र सारण एवं डॉ. सुरेंद्र जिलोया भी समारोह में उपस्थित रहे।

अंत में समिति परिवार ने दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के सचिव प्रदीप काला ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुचामन सिटी: माहेश्वरी महिला मंडल ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!