Tuesday, June 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: माहेश्वरी महिला मंडल ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

कुचामन सिटी: माहेश्वरी महिला मंडल ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आज विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बॉटल आर्ट, वर्ग पहेली एवं अनाज पहचानो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

बॉटल आर्ट प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में प्रियंका तोषनीवाल, मीनाक्षी काबरा एवं राधिका साबू ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। यह प्रतियोगिता बालिका एवं महिला वर्ग दोनों में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में कविता काबरा, नलिनी माहेश्वरी, नंदिनी मानधना, प्रियंका कोठारी, सोनम तापड़िया, प्रियंका राठी, शिखा सारड़ा, राधिका गट्टाणी, स्वाति कोठारी, रिया सारड़ा, काजल सोडाणी, रीति सारड़ा, अक्षरा मुंदड़ा, अंजलि झवर, खुशबू गट्टाणी, हर्षिता करवा, कशिश कोठारी, तन्वी काबरा सहित अनेक महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

- Advertisement -ishan

बॉटल आर्ट प्रतियोगिता की संयोजिका राजश्री काबरा एवं मंजू करवा रहीं। वहीं वर्ग पहेली प्रतियोगिता की संयोजिका अंजू सोडाणी एवं सविता काबरा ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

अनाज पहचानो प्रतियोगिता की संयोजिका कृष्णा बियानी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी प्रतियोगिताओं में विशेष रुचि दिखाई।

कुचामन सिटी: होटल कर्मियों से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए, तीन आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!