डीडवाना-कुचामन: आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और परिवेदनाओं की सुनवाई के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 21 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।


यह जनसुनवाई जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगी।

बैठक में जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ जिला सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों तथा त्रिस्तरीय जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार – जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए यह जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं।

कुचामन सिटी: पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे सामाजिक संगठन, कल निःशुल्क परिंडा वितरण कार्यक्रम






