Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दिए प्राथमिक उपचार, टीकाकरण...

कुचामन सिटी: स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दिए प्राथमिक उपचार, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के टिप्स

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कार्यालय पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर के छठे दिन विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित उपयोगी सत्र आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

अजमेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जिला अस्पताल कुचामन सिटी के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रेम प्रकाश गीला ने प्राथमिक चिकित्सा, उपचार, टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं जनसंख्या नियंत्रण विषयों पर जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

- विज्ञापन -image description

डॉ. गीला ने सांप काटने, कुत्ते के काटने, पानी में डूबने, आग से जलने, बेहोशी एवं सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में सही प्राथमिक उपचार की जानकारी देते हुए सीपीआर, संतुलित आहार एवं आपातकालीन चिकित्सा के मूल सिद्धांत समझाए। उन्होंने कहा कि DPT, BCG, पोलियो सहित सभी आवश्यक टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं और गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

एचपीवी वैक्सीन को किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम का प्रभावी टीका बताते हुए उन्होंने जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों, स्वास्थ्य समस्याओं एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

- Advertisement -ishan

शिविर प्रभारी डॉ. भंवर लाल गुगड़ ने डॉ. गीला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उमा सारस्वत ने बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। कार्यक्रम में अभिरुचि शिविर प्रभारी दयाराम कलावत, समाज सेवा सह प्रभारी रामस्वरूप जाट, गिरधारीलाल माली, रामस्वरूप चौधरी, कुसुम बागड़ा, योग गुरु सुनील वाल्मीकि, कंप्यूटर प्रशिक्षक मयंक शर्मा, आर्टिस्ट हेमंत चौहान सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्काउट-गाइड ने दिया जल व जीव संरक्षण का संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!