Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सुजानपुरा में कल से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य...

कुचामन सिटी: सुजानपुरा में कल से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर के समीप स्थित ग्राम पंचायत दीपपुरा के गांव सुजानपुरा में स्थित खाकी बाबा मंदिर में 17 मई से 23 मई 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक रहेगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

- विज्ञापन -image description

आयोजकों के अनुसार  – कथा से पूर्व 17 मई को प्रातः 8:15 बजे दीपपुरा के बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल खाकी बाबा मंदिर, सुजानपुरा पहुंचेगी। वहीं 24 मई (रविवार) को प्रातः 8:15 बजे हवन एवं दोपहर 1:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

- Advertisement -ishan

दीपपुरा के पूर्व वार्ड पंच परसराम बुगालिया ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को संस्कार, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का माध्यम है। ऐसे आयोजन गांव में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

परसराम बुगालिया ने क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील करते हुए कहा कि 17 मई से 23 मई तक आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लें।

साथ ही 17 मई को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा तथा 24 मई के हवन एवं विशाल भंडारे में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

कुचामन शहर में आज से शुरू होगी जनगणना 2027, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे ये 34 सवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!