Thursday, May 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक शिविर का शुभारम्भ 10 मई से

कुचामन सिटी में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक शिविर का शुभारम्भ 10 मई से

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय संगीत सदन संस्थान, कुचामन सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक शिविर इस वर्ष 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 10:15 बजे शुभारंभ होगा।

- विज्ञापन -image description
image description

मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुमावत व प्रकाश दाधीच ने बताया कि यह शिविर मुंबई प्रवासी भामाशाह  सत्यनारायण कनोई के सौजन्य से आयोजित कराया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

संस्थान अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल एवं सचिव घनश्याम गौड़ ने बताया कि शिविर में बच्चों को संगीत, नृत्य, संस्कार, कला एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके।

संस्थान की समस्त कार्यकारिणी एवं साधारण सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें तथा अपने मार्गदर्शन से संस्थान को नए आयाम प्रदान करने में सहयोग करें।

- Advertisement -ishan

भारतीय संगीत सदन संस्थान विगत वर्षों से निरंतर सांस्कृतिक एवं संस्कारात्मक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है। शिविर शुभारम्भ के अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं संस्कृतिप्रेमी उपस्थित रहेंगे।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!