कुचामन सिटी. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कुचामन शहर में 9 मई शनिवार को भव्य वाहन यात्रा निकाली जाएगी।


गुरुवार को कुचामन स्थित शिवाय जिम में कार्यक्रम को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया।

रघु प्रताप सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन यात्रा का शुभारंभ शाम 4:15 बजे पाबूजी राठौड़ सर्कल से होगा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन रोड स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर पहुंचकर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा में सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं युवा भाग लेंगे। आयोजन महाराणा प्रताप ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान राहुल सिंह रूपपुरा, आनंद सिंह रूपपुरा, परमवीर सिंह रूपपुरा, देवेंद्र सिंह रूपपुरा, रोहित सिंह रूपपुरा, राजेंद्र सारण, रघु प्रताप सिंह रूपपुरा, मनोज राजोरिया, भरत भार्गव, गजेंद्र कुमावत, नरपत सिंह हिरानी सहित कई युवा मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: कमल जोशी शीतला माता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बने, रामेश्वर किरोड़ीवाल सचिव नियुक्त






