कुचामन सिटी. “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को लेकर कार्यरत संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा रविवार को पशु-पक्षियों की सेवा हेतु विशेष अभियान चलाया गया।


कार्यक्रम के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए, पक्षियों के लिए दाना डाला गया तथा गौशाला में हरा चारा वितरित किया गया।

संस्था के सदस्यों ने कुचामन पशु चिकित्सालय से स्टेशन रोड तक तथा शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर मार्ग पर कुल 61 परिंडे लगाकर उनमें पानी भरा। वहीं पक्षियों के लिए दाना डाला गया और शाकंभरी गौशाला में पशुओं को हरा चारा खिलाया गया। इसके अलावा शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक 43 बिलियों की साफ-सफाई कर एक टैंकर पानी से भरवाया गया।
सेवा कार्य में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अजित पहाड़िया, वीरा मंजू, वीर सुरेश कुमार मोहित जैन, वीर सुनील माथुर, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीरा सुनीता गंगवाल, बाबूलाल जांगिड़, महेश हुरकट, कौशल मुंदड़ा, तारेश कुमावत, नरेश, कपिल, जगदीश कुमावत एवं वीर फौजी डिफेंस के विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का आर्थिक सहयोग वीरा सुनीता गंगवाल द्वारा किया गया जिस पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने उनका आभार व्यक्त किया।
अजमेर जोन मीसरी प्रोजेक्ट के कन्वीनर वीर सुभाष पहाड़िया एवं अजमेर जोन के सचिव कैलाश पांड्या ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से पशु-पक्षियों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है।
कुचामन सिटी में कल जैन समाज निकालेगा मौन रैली, साध्वियों की मौत के विरोध में सौंपा जाएगा ज्ञापन






