कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 28 एवं 29 मई को कुचामन स्थित सरला बिरला कल्याण मंडपम में आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की। जबकि वर्ग के जिला संयोजक नवनील गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुचामन शहर मंडल के महामंत्री जसराज खुड़ीबाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक में स्वागत, सज्जा, रजिस्ट्रेशन, भोजन एवं बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई।
इस दौरान जिला मंत्री अमन जैन, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह, सुशील काबरा, किशन गुर्जर, आनंद व्यास, अनिल काला, रवि भार्गव, मनोज सनेही, संदीप पांड्या, गौतम चंदेलिया, संजय बियानी, श्याम चंदेलिया, गणेश सोनी, हेमंत पारीक, ओमप्रकाश सेन, अनंत तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






