Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन शहर में आज से शुरू होगी जनगणना 2027, घर-घर जाकर पूछे...

कुचामन शहर में आज से शुरू होगी जनगणना 2027, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे ये 34 सवाल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत सरकार की जनगणना 2027 के तहत कुचामन शहर में प्रथम चरण की कार्यवाही 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान नगरपरिषद कुचामन सिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों की गणना करेंगे तथा मकानों, दुकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करेंगे।

- विज्ञापन -image description

नगर क्षेत्र के सभी 45 वार्डों को कुल 108 HLB में विभाजित किया गया है। इस कार्य के लिए 18 पर्यवेक्षकों एवं 108 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो निर्धारित क्षेत्रों में जनगणना एवं मकान गणना का कार्य करेंगे।

आयुक्त ने बताया कि भारत में पहली बार संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। ऐसे में शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि सही एवं व्यवस्थित जानकारी दर्ज की जा सके।

- Advertisement -ishan

जनगणना टीम के सदस्य अपने पहचान पत्र (आई-कार्ड) के साथ घरों तक पहुंचेंगे। नागरिक चाहें तो आई-कार्ड पर उपलब्ध बारकोड को स्कैन कर उनकी पहचान ऑनलाइन सत्यापित कर सकते हैं।

जानकारी एकत्रित करने के दौरान नागरिकों से कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनकी सही एवं सत्य जानकारी उपलब्ध करवाना आवश्यक होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं पूछा जाएगा। वहीं स्व-जनगणना करने वाले व्यक्तियों से केवल स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) ही मांगी जाएगी।

नगरपरिषद प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने एवं जनगणना कार्य में आवश्यक सहयोग करने की अपील करते हुए इसे जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य बताया है।

जनगणना 2027 में पूछे जाने वाले 34 मुख्य प्रश्न :- 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!