कुचामन सिटी. राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा कुचामन सिटी की मई माह की मासिक बैठक का आयोजन पेंशनर्स भवन, मंगली देवी स्कूल में जीवन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं भंवरलाल पुरोहित पूर्व कोषाध्यक्ष के सानिध्य में किया गया।


बैठक में जिला संगठन मंत्री सुरेश गौड़, संरक्षक हुकमराज कुमावत, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, मंत्री नंदकिशोर टेलर, चांदमल शर्मा सेवानिवृत्त उप निदेशक, श्रीवल्लभ तिवाड़ी, भागूराम पौड़ सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।

कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि बैठक के दौरान निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 63 वृद्ध पेंशनर्स की आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 7 पेंशनर्स को चिन्हित किया गया।
बैठक में संगीतज्ञ विनोद कुमार आचार्य, भानू औदिच्य, चांदमल शर्मा, सगीर अहमद, भागीरथ कुमावत, प्रहलाद सिंह रत्नु एवं प्रमोद पारीक ने संगीतमय भजन तथा स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

इस अवसर पर नए सदस्य कैलाश चंद का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के समापन पर अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी पेंशनर्स को पेंशन संबंधी समस्या हो तो कार्यालय को अवगत करवाएं, समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने अधिक से अधिक पेंशनर्स साथियों से प्रातः योग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने का भी आग्रह किया।






