Saturday, May 9, 2026
Homeनावां शहरनावां में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 2724 प्रकरणों का निस्तारण, 24.63 लाख...

नावां में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 2724 प्रकरणों का निस्तारण, 24.63 लाख की वसूली

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार आज (शनिवार) न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, नावां में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नावां धर्मेन्द्र सिंह जाखड़ आरजेएस ने की।

- विज्ञापन -image description

राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच में सदस्य कमल टॉक एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति नावां के सचिव भींवाराम बलाई उपस्थित रहे।

इस दौरान न्यायालय कर्मचारीगण महेन्द्र स्वामी, मूलचंद, पृथ्वी सिंह, लक्खु सिंह तथा अभियोजन कार्यालय से हरि सिंह मौजूद रहे। वहीं अधिवक्ताओं में मोहनलाल कुमावत, राजेन्द्र प्रसाद केसोट, देवी सिंह, राजेन्द्र शर्मा, अशोक माली, श्योजीराम, रवि सोनी, भैरू सिंह और हेमंत पारासर उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के 38 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक एवं बिजली विभाग से संबंधित प्री-लिटिगेशन के 1343 प्रकरण तथा राजस्व न्यायालय के 1343 प्रकरणों का भी आपसी सहमति से निस्तारण हुआ। लोक अदालत के माध्यम से कुल 24 लाख 63 हजार 474 रुपए की अवार्ड राशि की वसूली की गई।

इसके अतिरिक्त राजस्थान सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी के माध्यम से छह प्रकरण प्रत्याहृत भी किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायालय प्रशासन, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नावां: नकली हस्ताक्षर और मोहर लगाकर बनाया फर्जी पट्टा, मारोठ थाने में FIR दर्ज

नावां: घर वाले गए थे अस्पताल, पीछे से चोर साफ कर गए 30 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लाखों की नकदी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!