Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: उगरपुरा विद्यालय में गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों में संस्कार...

कुचामन सिटी: उगरपुरा विद्यालय में गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों में संस्कार और नैतिक शिक्षा का हुआ विकास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, कुचामन इकाई के तत्वावधान में डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उगरपुरा में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन इकाई के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा पूर्व में विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय का अध्ययन करवाया गया था, जिसके आधार पर यह ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गीता के प्रति रुचि जागृत करना तथा उन्हें नैतिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है।

समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा देना भी आवश्यक है। गीता ज्ञान प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।

- Advertisement -ishan

उगरपुरा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमावत ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से विजयलक्ष्मी, पूनम, नेत्रा, रेखा शर्मा, डॉ. ईश्वरराम बेड़ा, बाबूराम विश्नोई, सुशीला गहन, मधु शर्मा, जमना कुमारी, सूरज रॉयल, सुलेन्द्र कुमार सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नावां: नकली हस्ताक्षर और मोहर लगाकर बनाया फर्जी पट्टा, मारोठ थाने में FIR दर्ज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments