Sunday, April 19, 2026
Homemakranaराज्यपाल के मकराना दौरे को लेकर तैयारियाँ तेज, एडीएम ने दिए निर्देश

राज्यपाल के मकराना दौरे को लेकर तैयारियाँ तेज, एडीएम ने दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना शहर. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के प्रस्तावित मकराना दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी सिलसिले में आज अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन विश्वामित्र मीणा ने उपखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

- विज्ञापन -image description

बैठक के दौरान एडीएम ने राज्यपाल के प्रवास, सुरक्षा व्यवस्था और प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और राज्यपाल के रूट पर सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर परिषद को शहर के मुख्य मार्गों, कार्यक्रम स्थल और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने तथा सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर रखने तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में एडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि राज्यपाल की गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन हो और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।

बैठक में उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: बिल गिरने पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष बोलीं – कांग्रेस व विपक्ष की महिला-विरोधी मानसिकता उजागर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!