Saturday, May 16, 2026
Homeनावां शहरनावां: मारोठ वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक, किसानों के पालतू...

नावां: मारोठ वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक, किसानों के पालतू पशु बन रहे शिकार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के निकटवर्ती ग्रामों में स्थित मारोठ वन क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्राम जोशीपुरा और केरियापुरा में रहने वाले किसानों के पालतू पशुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

बताया जा रहा है कि जंगली जानवर रात के अंधेरे में घरों में घुसकर पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

- विज्ञापन -image description

खुले खेतों में सोने वाले किसान और उनके परिवार भय के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

- Advertisement -ishan

केरियापुरा निवासी चतरा राम बुगालिया ने बताया कि हर वर्ष जंगली जानवर पालतू पशुओं को निशाना बनाते हैं, जिससे किसानों को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

डीडवाना-कुचामन को मिला नया कलक्टर, अवधेश मीणा की नियुक्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!