Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों एवं परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उन्होंने नावां तहसील के हेमपुरा निवासी सुनीता एवं परबतसर के भवानी गांव निवासी ओम कंवर को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान जिला कलक्टर ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और परिवारों को समय पर संबल प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना सहायता के अन्य लंबित मामलों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

कुचामन सिटी में सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर सभापति ने अधिकारियों और ठेकेदार प्रतिनिधियों को दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments