Homeनावां शहरनावां: जिला स्तरीय बैडमिंटन में तनिष्क शर्मा का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर...

नावां: जिला स्तरीय बैडमिंटन में तनिष्क शर्मा का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर पर चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. 70वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थी तनिष्क शर्मा पुत्र विष्णु खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मुकाबलों में जीत हासिल की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तनिष्क का चयन बिलाड़ा, जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे राज्य स्तर पर डीडवाना-कुचामन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

- विज्ञापन -image description

तनिष्क की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा, शारीरिक शिक्षक धनराज मीणा एवं टीम प्रभारी मुरली मनोहर मिश्र ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि तनिष्क की सफलता विद्यालय के साथ-साथ शहर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तनिष्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर सभापति ने अधिकारियों और ठेकेदार प्रतिनिधियों को दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments