Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने की जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं का...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने की जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह के तीसरे गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जनसुनवाई में आमजन ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं, जिनकी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई की गई।

- विज्ञापन -image description

जनसुनवाई में मुख्य रूप से रास्तों और आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने, निर्माण कार्यों की जांच, सीवरेज कनेक्शन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में सुधार, कृषि भूमि का सीमांकन, सड़क मरम्मत और पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं से जुड़े कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने इनमें से 4 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए।

- Advertisement -ishan

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

कुचामन सिटी में नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments