Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया

कुचामन सिटी में नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. डीडवाना रोड स्थित भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के पावन अवसर पर तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम उपाध्याय मुनि विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जो आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य हैं।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर मंदिर में कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं विधान पूजन का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने निर्माण लड्डू अर्पित कर भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

अध्यक्ष लालचंद पहाड़िया के अनुसार  – प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य संजय कुमार सिद्धार्थ सेठी परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय शांतिधारा विमलचंद, विनय एवं विकास पहाड़िया परिवार द्वारा की गई। निर्माण लड्डू चढ़ाने का अवसर उमरादेवी एवं राजकुमारी काला (धाटी कुवा) परिवार को मिला।
पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का पुण्य लाभ पवन कुमार, इन्द्रमणी, आकाश, सोनाली एवं अक्षत पहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं विधान में निर्मला, मनीषा पहाड़िया, अलका झांझरी, हीरा पांड्या एवं अनिता काला को कलश विराजमान करने का सौभाग्य मिला।

- Advertisement -ishan

मंदिर से जुड़े मुकेश काला एवं विमल पाटोदी ने बताया कि भगवान नमिनाथ विधान के पुण्यार्जक विमलचंद, सुशीलादेवी, विनय, मनीषा, विकास, कल्पना, ऋषभ एवं अक्षत पहाड़िया परिवार रहे। कार्यक्रम भव्य रूप से संगीत के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान विकसंत सागर महाराज ने पूजा-विधान का सार बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कुचामन सिटी: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!