Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 41वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 76 मरीज लाभान्वित

कुचामन सिटी: 41वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 76 मरीज लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से 41वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कैंप का आयोजन अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास प्रातः 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में जोड़ों, लिगामेंट तथा घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) द्वारा मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर निर्मल जैन पाण्ड्या, संयोजक वीर संदीप पाण्ड्या, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुरेश कुमार जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर तेजकुमार जैन एवं डॉ. जितेश जैन द्वारा किया गया।

- Advertisement -ishan

संस्था के वीर नरेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में रामगढ़, मकराना, कचोलिया, जंजीला, लीचाणा, जुसरी, राणासर, मोलासर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं कुचामन शहर के कुल 76 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान 34 एक्स-रे तथा 31 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं।

संस्था के वीर प्रदीप काला ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से महानगरों के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं जिससे आमजन को विशेष लाभ मिल रहा है। उपस्थित लोगों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया।

शिविर में वीर राजकुमार सोनी, वीर प्रदीप गंगवाल, अशोक गोंधा गुड़ा, विनोद झांझरी, मनोज भारद्वाज एवं राजेश अग्रवाल (सुपारीवाला) का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: गौशाला में चारा-पानी का वितरण कर किया सेवा कार्य

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments